खैरथल
“वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन होंगे शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत 8 अक्टूबर 2026 को खैरथल में लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी, खैरथल-तिजारा के जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह मार्च अभियान के तीसरे दिन निकाला जाएगा।
पैदल मार्च दोपहर 12 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा, खैरथल से प्रारंभ होकर खैरथल कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों के मताधिकार और मतदान की पवित्रता की रक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन एकजुट होकर लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करेंगे।
उन्होंने विधायकगण, विधायक प्रत्याशियों, प्रधानों, पूर्व प्रधानों, नगर परिषद चेयरमैन, पार्षदों, पंचायत समिति सदस्यों, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पैदल मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।
बलराम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।
निवेदक:
बलराम यादव
जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, खैरथल-तिजारा
एवं समस्त कांग्रेस परिवार

