गाजियाबाद

गाजियाबाद बधिर संस्था ने जीते 11 पदक, रचा इतिहास।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गाजियाबाद। तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 2 अक्टूबर को वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इसमें गाजियाबाद बधिर संस्था के 4 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते। मोहम्मद शयन ने डिस्कस और जैवलिन में स्वर्ण व शॉटपुट में रजत, अजय ने जैवलिन व लांग जंप में स्वर्ण व 400 मी. में रजत, कृष्णा मिश्रा ने डिस्कस व जैवलिन में रजत व शॉटपुट में कांस्य, तथा पवन कुमार ने जैवलिन में रजत व लांग जंप में कांस्य पदक जीता। 4 में से 3 खिलाड़ी ट्रिपल मेडलिस्ट बने। टीम के मैनेजर गणेश चंद्र रहे। संस्था के वाइस चेयरमैन राजीव कांबोज ने बताया कि यह गाजियाबाद के लिए गर्व का क्षण है। गणमान्य लोगों द्वारा खिलाड़ियों को बधाइयाँ दी गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button