बोकारो

सीटू ने सहायक श्रमायुक्त के नाम सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की बोकारो जिला कमेटी की ओर से सहायक श्रमायुक्त, झारखंड सरकार – बोकारो थर्मल के नाम आठ सूत्री मांग पत्र बोकारो थर्मल अवस्थित उनके कार्यालय में सौंपा गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बोकारो जिला सचिव -सह- सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कहा बोकारो जिले के अंतर्गत निर्माण मजदूर जो लाखों की संख्या में रह रहे हैं और वे भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण संबंधी कार्यों में लगे हुए हैं। झारखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, रांची द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उन्हें नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा बोकारो जिले में निर्माण मजदूर का निबंधन कार्य भी बहुत धीमी गति से चल रहा है।
उन्होंने सहायक श्रमायुक्त, बोकारो थर्मल से अविलंब जिले के अंदर निर्माण मजदूर को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का भुगतान करने एवं निबंधन कार्य में तेजी लाने हेतु समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के नेता अजय कुमार नायक, सुधीर चौहान, सूरज कुमार, चमन प्रजापति, दिलीप घासी, लोकनाथ ठाकुर शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button