सिंगरौली

वार्ड 36 के तेलगवां में चलाया गया स्वच्छता अभियान

पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 के तेलगवां में विभिन्न गलियों, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने नागरिकों से अपने घरों के साथ आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने की अपील की।
पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां पनपते हैं, जिससे संक्रमण और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कचरे को हमेशा कूड़ेदान में ही डालें और सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं। स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि आसपास सकारात्मक माहौल भी बनता है।
पार्षद ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने और अपने वार्ड को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button