बेतुल
बैतूल आयुष शिविर में 383 लोगों को वितरित की औषधियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। 8 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुर्वेद औषधालय खामला और जेएच कॉलेज बैतूल में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के पत्र के पालन में खामला में शिविर लगाया गया। यहां डॉ. पुनीत डोंगरे और डॉ. कैलाश इवने ने हितग्राहियों को आयुष औषधियां वितरित कीं।
वहीं, जेएच कॉलेज बैतूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में डॉ. नरेंद्र डढोरे, डॉ. सरिता डेहरिया और डॉ. रजनी बडोदे ने 280 लाभार्थियों को आयुष सेवाएं प्रदान कीं। दोनों शिविरों में कुल 383 लोगों ने आयुष औषधियों का लाभ लिया।


