बोकारो

ज्ञानेश्वर सिंह यादव के निधन पर राजद नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह पूर्व एमएलसी (JAAC) एवं झारखंड सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय ज्ञानेश्वर सिंह यादव के निधन पर शुक्रवार को राजद नेताओं ने बोकारो थर्मल स्थित लेबर क्वार्टर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों को ढांढस बंधाया गया तथा स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा, रांची महानगर उपाध्यक्ष आनंद यादव एवं टोनी यादव, युवा राजद बोकारो जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी जोधन नायक, प्रोफेसर गुप्तेश्वर सिंह यादव, बोकारो जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरुण यादव सहित समाजसेवी विनोद साव, बालगोविंद प्रजापति और योगेंद्र उपस्थित थे। वहीं, शोकाकुल परिवार की ओर से आशिष रंजन एवं लोकेश रंजन समेत अन्य परिजन और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत ज्ञानेश्वर सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button