भरत पुर
फायरिंग के युवक गम्भीर रूप से घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में गढ़ी बाजना थाना इलाके में एक युवक को घेर कर उसके पैरों में गोली मार देने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि घायल युवक तरसूमा निवासी अनिल की तरफ से दर्ज कराए गए मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद कर कहा गया है कि वह घर के पास ही दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। उस समय गांव के ही नामजद आरोपियों ने पहले हवाई फायर किया गया जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। तभी तीन आरोपियों ने कट्टे से उसके पैरों पर फायर कर दिए। जिसके दर्जनों छर्रे उसके दोनों पैरों में घुस गए। पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। घटना की सूचना पर अनिल के परिजनो ने उसे बयाना अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।

