भरत पुर

हाईकोर्ट का चला लट्ठ सरकार आई बैकफुट पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में पंचायत समिति भुसाबर की ग्राम पंचायत पथेना की निवर्तमान सरपंच स्नेहलता चौधरी को प्रशासक पद से पदमुक्त करने के मामले में राजस्थान सरकार को बैकफुट पर आने को मजबूर होना पड़ा है। स्नेहलता चौधरी के अधिवक्ता हाईकोर्ट बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने बताया कि मामले को लेकर हाईकोर्ट में दायर अवमानना याचिका में जयपुर पीठ द्वारा भरतपुर कलेक्टर व जिला परिषद सीईओ को नोटिस जारी किये जाने के बाद अगली सुनवाई से पहले ही सरकार ने प्रशासक पद से पदमुक्त के लिए 29 जून को जारी आदेश क्रमांक 23084525 पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाते स्नेहलता चौधरी को प्रशासक के पद से बहाल करने के आदेश जारी है। अधिवक्ता के अनुसार जारी किए गए इस आदेश के बाद भी बे अवमानना याचिका कार्यवाही वापस नहीं लेंगे क्योंकि देरी से बहाल करना न्याय उचित नहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button