राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

यूपी कैबिनेट: अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम

सीएम योगी का एलान

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक्सप्रेसवे, मेट्रो, आरआरटीएस और हवाई सेवाओं के विस्तार से उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ह्यनरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्टह्ण करने का प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण भी प्रधानमंत्री जैसे साधक की सोच का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाकर पुन: स्थापित कराना भी प्रधानमंत्री के प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
2017 के बाद यूपी में विकास को मिली गति-योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय संबंध है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दी है और प्रदेश सरकार इसके लिए उनकी आभारी है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और मेट्रो का संचालन हो रहा है। जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास सहित हवाई सेवाओं के विस्तार से एयर कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा प्रदेश-मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण उत्तर प्रदेश लॉजिस्टिक हब के रूप में उभरा है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई और पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क जैसी परियोजनाएं औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही हैं। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
गरीबों और किसानों के लिए योजनाओं का उल्लेख-योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री के अनुसार, किसानों को एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। प्रदेश में 65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने, 3.67 करोड़ राशन कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न देने और लाखों परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रदेश में 6.08 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button