बरेली
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का बरेली में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के प्रथम बरेली आगमन पर ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व मंत्री/एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, सैटेलाइट चौराहा, भारत सेवा ट्रस्ट सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
सांसद श्रुति गंगवार ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है।बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि श्रुति गंगवार जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, रविन्द्र सिंह राठौर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


