बरेली
अपना दल (एस) की शहर विधानसभा बैठक में 4 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अपना दल (एस) की शहर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को नगर कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर निशांत सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य अक्षर सक्सेना रहे।
बैठक में आगामी 4 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और शहर में संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि अक्षर सक्सेना ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और एकजुटता जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर निशांत सक्सेना ने कहा कि संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी तालमेल और सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष महिला मंच आयुषी चित्रांशी, जिला सचिव मनीष कुमार, प्रियांशु पांडेय, अमित गुप्ता, वैशाली सक्सेना, धीरज सागर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


