बरेली

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में सरस मेले का आयोजन

सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में सरस मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर किया। मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाई गई हैं, जिससे समूह की महिलाओं को उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन का अवसर मिल रहा है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने दीदियों से लखपति दीदी योजना से जुड़ने की अपील की और कहा कि समूहों को मिलने वाली आर्थिक सहायता से कार्य का विस्तार कर आमदनी बढ़ाएं और लखपति दीदी क्लब में शामिल हों, जो लखपति हैं वे करोड़पति दीदी बनने के लिए प्रयासरत रहें।
मेले में हनी, भोले, मीना, वैष्णो, गंगा, नूर, भगत सिंह स्वयं सहायता समूह सहित सभी विकास खंडों के समूहों ने स्टॉल लगाए। दीदियों ने बताया कि वे लखपति दीदी क्लब में शामिल हैं और करोड़पति क्लब में शामिल होने के लिए प्रयासरत हैं।
आयोजन में उपायुक्त स्वतः रोजगार वाई.एल. भारती, जिला मिशन प्रबंधन, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) का विशेष सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button