गोड्डा

न्यूनतम मजदूरी और सरकारी कर्मचारी के दर्जे को लेकर 27 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी रसोइया दीदी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ (AICCTU) के बैनर तले राज्य भर की रसोइया-संयोजिका आगामी 27 नवंबर को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगी। संघ ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में विगत 22 वर्षों से मध्याह्न भोजन (MDM) बना रहीं हजारों रसोइया दीदियों से इस आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने की है। उन्होंने कहा कि रसोइया दीदियां पिछले दो दशकों से विद्यालय के बच्चों को भोजन कराने का महत्वपूर्ण कार्य पूरी निष्ठा से कर रही हैं। इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकार ने न तो उन्हें सरकारी या अनुबंध कर्मचारी का दर्जा दिया है और न ही श्रम कानूनों के तहत न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button