बाराबंकी
बाराबंकी में नवरात्रि की तैयारियां शुरू, श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि को लेकर शहर में धार्मिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शहर के सिविल लाइन स्थित राजा रानी कोठी क्षेत्र के श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन की तैयारियों में सहभागिता की। मौके पर अशोक कुमार, संजू कुमार, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, हिमांशु, राकेश, मुकेश, लखन, गोविंद, कपिल, राजेश कश्यप, मन्नू, प्रदीप और शिवा सहित मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद रहे।
नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बनने लगा है।



