दहला दुर्गा स्थान के भव्य पूजा पंडाल का बजरंगी प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के दहला दुर्गा स्थान में शनिवार को मां दुर्गा के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया।इस मौके पर पूजा समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।आगे पंडाल के उद्घाटन के साथ ही पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बन गया,बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा- अर्चना के लिए पहुंचे।इस अवसर पर सुनील भरतिया,नवीन भगत, पूजा समिति के आनंद कुमार चौधरी,कृष्ण शर्मा,हरेंद्र तांती सहित समिति के अन्य पदाधिकारी,सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।वही बजरंगी प्रसाद यादव ने मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेककर साहिबगंज सहित पूरे जिले की सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।उन्होंने श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि आए।नवरात्रि का पावन पर्व हमें सत्य,धर्म,शक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, मां दुर्गा हमें बुराइयों पर विजय की शक्ति दें और समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बना रहे।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था,संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं,उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।



