खैरथल
महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच, आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन-2026 में हस्तनिर्मित कलाकृतियों ने मोहा मन
महावर धर्मशाला में आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया गया चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ), जिला खैरथल की महिला विंग की ओर से महावर धर्मशाला में आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन-2026 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर उपस्थित महिलाओं ने प्रतिभागियों के हुनर और रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए भी आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में मीनाक्षी अग्रवाल, अर्चना जसोरिया, रीना अग्रवाल तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता महावर शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर निर्धारित मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम माना गया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष उमेश महावर एवं युवा संगठन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल के नेतृत्व में महिला विंग द्वारा संपन्न कराया गया। आईवीएफ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ ही उनकी कला और हुनर को समाज के सामने लाया जा सके। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिता में ये रहीं विजेता
महिलाओं की हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिता में रेखा महावर ने प्रथम, रेनू अग्रवाल ने द्वितीय, सरिता महावर ने तृतीय तथा ज्योति महावर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता के परिणाम
बच्चों की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई।
जूनियर वर्ग:
– प्रथम: दीप्ति गुप्ता
– द्वितीय: इशिका
– तृतीय: दिव्यांशी गुप्ता
सीनियर वर्ग:
– प्रथम: समीक्षा
– द्वितीय: मिहिका
– तृतीय: जय खंडेलवाल
महिला विंग एवं युवा संगठन के सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में ज्योति महावर, रेखा, सीमा, कांता, शालिनी, रेनू, राधा, कमलेश, गायत्री, शीला, सोनू, सुप्रिया, अरुण, किरण, उषा, बबीता, संजू, ज्योति, सारिका, गुंजन, अन्नपूर्णा, दिव्या राज, सुषमा, नीरज राम, स्वाती, एकता, शिखा, संतोष सहित महिला विंग की सदस्य उपस्थित रहीं।
वहीं युवा संगठन की ओर से योगेश गुप्ता, मुरारी गोयल, प्रहलाद गोयल, दिनेश, सुरेश रावत, हितेश मित्तल, महेंद्र, हिमांशु, रमाकांत, पुरुषोत्तम, अनिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला तथा आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।


