साहेबगंज

खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार कटिबद्ध

JMM जिलाध्यक्ष अरुण सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड अंतर्गत बड़तल्ला मैदान में NLC फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा शामिल हुए।जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच में किक मारकर खेल की शुरुआत की।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कटिबद्ध है।हम चाहते हैं कि आप सभी साहिबगंज जिले का नाम रोशन करें,झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी आप सभी खिलाड़ियों के साथ है।आगे फाइनल मुकाबले की विजेता छोटा रांगा पतना टीम को झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा ने 60 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जिला सह संगठन सचिव जय प्रकाश भगत,जिला सोशल मीडिया सदस्य मो.एजाज अंसारी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा,राजेश मुर्मू,मनोज कुमार बेसरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button