पाकुड़

अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने का निर्देश, चेकपोस्ट की निगरानी होगी मजबूत

Directive issued to maintain strict action against illegal mining; monitoring at checkposts to be strengthened.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, प्राथमिकी, जब्त वाहनों, जुर्माना वसूली और चेकपोस्ट की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन और राजस्व संग्रहण में तेजी लाने पर जोर दिया। खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने तथा तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बालू घाटों के संचालन, खनन योजनाओं से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं और महेशपुर क्षेत्र में ग्रामसभा की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध नियमित निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, पाकुड़ एवं महेशपुर के एसडीपीओ, माइनिंग इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button