पाकुड़

सीएम हेमन्त सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

Dipankar Bhattacharya met with CM Hemant Soren and expressed his condolences on the passing of Rupi Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दिनों में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को रूपी सोरेन का सदैव साथ मिला। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में संचालित विकास योजनाओं, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सीपीआई (एमएल) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button