पाकुड़

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

Farmers were made aware as part of the 'Save the Fields' campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले पाकुड़िया प्रखण्ड की खाक्सा पंचायत अंतर्गत बकड़ाबिल खाक्सा गांव में सोमवार को खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरकों के उपयोग और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को फसल एवं मिट्टी की आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने तथा जैविक खाद, हरी खाद और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियां अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही जैविक खाद बनाने की विधि, मृदा संरक्षण, खेती की लागत कम करने और फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर टिकाऊ एवं लाभकारी खेती को बढ़ावा देना तथा भविष्य के लिए भूमि की उर्वरता सुरक्षित रखना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button