पाकुड़

सिद्धू-कान्हू मोड़ पर वाहन जांच अभियान, नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना

Vehicle inspection drive at Sidhu-Kanhu Chowk; fines imposed for rule violations

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड के सिद्धू-कान्हू मोड़ पर सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी के निर्देश पर दोपहिया वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही। मौके पर डीआरएसएम रितेश कुमार सिंह, अज़हद अंसारी, एएसआई राजेश कुमार यादव, एएसआई सुरेश गोप सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button