गोड्डा

ठाकुरगंगटी के मालमंडरो विद्यालय का भवन जर्जर

750 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित

 छत से गिर रहे चट्टान, शिक्षकों के बीच हादसे का डर
 कमरों की कमी से पठन-पाठन में परेशानी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ठाकुरगंगटी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसएस उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय मालमंडरो का भवन काफी जर्जर स्थिति में है। विद्यालय में करीब 750 छात्र-छात्राओं का नामांकन है, लेकिन भवन की खराब स्थिति और कक्षाओं की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वहीं, मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार साह ने बताया कि शिक्षकों के साथ इस विद्यालय में पठन पाठन करने वाले छात्र एवं छात्राओं के लिए इस विद्यालय की जर्जर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ रूम की छत से चट्टान आए दिन गिरते रहता है। इससे शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के बीच हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। जर्जर छत के नीचे बैठकर काम करना शिक्षकों के लिए जोखिम भरा है। ऐसे में विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षकों की सुरक्षा का सवाल भी महत्वपूर्ण हो गया है।वही दूसरी ओर विद्यालय में पर्याप्त क्लास रूम नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद कमरों की कमी से शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में कठिनाई होती है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय स्तर पर विद्यालय भवन की मरम्मत और अतिरिक्त कक्षाओं की निर्माण अति आवश्यकता है। बताते चलें कि इस विद्यालय में  करीब 750 विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय के जर्जर भवन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नया भवन निर्माण कार्य का जरूरत है।
इस संबंध में पंचायत के पूर्व मुखिया रफीक आलम ने विद्यालय की जर्जर स्थिति को लेकर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह विद्यालय प्रखंड के सबसे पुरानी विद्यालय है।विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र मैट्रिक हो या इंटर 95 % प्लस अंक लाकर  उत्तीर्ण होते हैं। इसलिए हम संबंधित विभाग के साथ क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द विद्यालय परिसर में नया भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि जर्जर भवन और क्लासरूम की कमी से विद्यार्थियों को निजात मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button