जामताड़ा

मिठाई दुकान का अल्बेस्टर  तोड़ 26 हजार की चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक मिठाई दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे करीब 26 हजार रुपये उड़ा लिये।
घटना को लेकर दुकान के मालिक पारस साह, पिता स्व. भोला साह, ग्राम+पो+थाना करमाटांड़ ने करमाटांड़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि दिनांक *25/10/2026* को वे प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गये थे। सुबह लौटे तो देखा कि दुकान का ऊपर का अल्बेस्टर  टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे लगभग *26,000 रुपये* गायब थे।
पीड़ित के अनुसार यह राशि उन्होंने *लक्ष्मी पूजा को लेकर स्टाफ को भुगतान करने* के लिए रखी थी।दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान में इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। पिछले वर्ष भी इसी तरह शटर तोड़कर पैसे की चोरी की गई थी।इधर घटना की सूचना मिलने के बाद करमाटांड़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button