बरेली

भगवान चित्रगुप्त की 19वीं शोभायात्रा 1 नवंबर को निकलेगी 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सर्व समाज के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की 19वीं शोभायात्रा 1 नवंबर, रविवार को निकलेगी।
कायस्थ चेतना मंच की प्रेमनगर स्थित बैठक में अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर से सायं आरती के बाद शुरू होगी। प्रेमनगर धर्मकांटा चौराहा, लल्ला मार्केट, भारत सेवा ट्रस्ट होते हुए पेट्रोल पंप स्थित चित्रगुप्त चौराहा से मुड़कर गुदड़बाग स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर विश्राम लेगी। शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त का स्वरूप रथ पर सवार होगा, साथ में लक्ष्मी-गणेश आदि की झांकियां भी होंगी। भजन-कीर्तन मंडली और चित्रगुप्त मंदिर के महामंडलेश्वर साथ चलेंगे। मंच के सदस्य पीले परिधान में रहेंगे।
बैठक में संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना, राजेन विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष डॉ. पूजा सक्सेना, महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश, निर्भय सक्सेना सहित अन्य ने शोभायात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button