बरेली
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ नवाबगंज कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों ने ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली/ नवाबगंज। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ नवाबगंज की शैक्षिक संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम सोमवार को एक निजी सभागार में हुआ।ब्लॉक अध्यक्ष नरदेव और मंत्री कुंवरसेन के प्रस्ताव पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार और पर्यवेक्षक कांता प्रसाद के अनुमोदन से नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
नव नियुक्त पदाधिकारी:
कोषाध्यक्ष:मनोज कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष: योगेंद्र गंगवार उपाध्यक्ष: महेंद्र वीर सिंह, प्रतिभा आर्या, सोमपाल
संयुक्त मंत्री:राजेश कुमार व रुचि शर्मा
लेखाकार: डॉ. लता रानी
ऑडिटर: सुहैल अहमद
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी में शिक्षकों की समस्याओं और शैक्षिक गुणवत्ता पर चर्चा हुई।
संचालन कुंवरसेन ने किया। इस दौरान राजपाल गंगवार, अरविंद गंगवार, रीता मेहरा सहित शिक्षक मौजूद रहे।




