बरेली

रिठौरा में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न                                   

पहली पाली में 162 तो दूसरी में 150 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली / रिठौरा। श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों पालियों में शांतिपूर्ण संपन्न हुईं।
प्रथम पाली सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। इसमें कुल 480 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 318 ने परीक्षा दी, जबकि 162 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 480 में से 330 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 150 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट डॉ. अवनीश यादव, एमआई राकेश कुमार, केंद्र प्रभारी ब्रजलता सिंह और केंद्र व्यवस्थापक डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा के लिए कॉलेज परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। परीक्षा संपन्न कराने में वरिष्ठ लिपिक चौधरी पंकज सिंह, शिक्षक प्रमोद स्वरूप, हेमपाल गंगवार, नीरज गंगवार, गायत्री शर्मा सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button