बरेली
दिल्ली महारैली की सफलता को लेकर जिला-महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक
AICC पर्यवेक्षक तरुण त्यागी बोले- षड्यंत्र के बावजूद सफल होगी रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक शुक्रवार को रोटरी भवन, चोपड़ा रोड में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने संयुक्त रूप से की। AICC पर्यवेक्षक तरुण त्यागी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे, संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
बैठक में तरुण त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली को रोकने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। व्यापारियों को बरगलाकर बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर चुनौती का सामना कर रैली को सफल बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी ने रैली की रूपरेखा रखी और सभी से जुटने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं और निष्ठा से काम करने को कहा।


