Uncategorizedसिंगरौली

शराब बिक्री का विरोध करने पर हमला

पिता के हाथ में फ्रैक्चर दाहिने हाथ में लोहे की रॉड डालकर किया गया उपचार

 पीड़ित ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बीते दिनों जिला मुख्यालय बैढ़न के बिलौजी क्षेत्र में दुकान के बाहर कथित रूप से शराब बिक्री का विरोध करने को लेकर दुकानदार और उसके पुत्र के साथ बैढ़न अंग्रेजी शराब दुकान के संचालक और सहयोगियो के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। जहां परिजनों के द्वारा कोतवाली वैढ़न में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी घटना में पिता के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आ रही है। उपचार के दौरान उनके दाहिने हाथ में प्लास्टर के साथ लोहे की रॉड भी डाले जाने की जानकारी मिली है।
पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की फरियाद करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुकान के बाहर शराब बिक्री का विरोध करने के कारण विवाद बढ़ा और उनके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और जांच के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button