गोड्डा

विशेष गहण पुनरीक्षण के तहत जिला उपायुक्त ने डोर टु डोर विजीट कर होम टु रोल वेरिफिकेशन का किया स्पेशल चेकिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत संचालित कार्यों के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने 17- गोड्डा एवं 16- पौडैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं क्षेत्रों में मतदाताओं के घर पहुंचकर होम टू रोल वेरिफिकेशन कार्य का स्पेशल चेकिंग किया। इस दौरान उपायुक्त ने घर-घर जाकर परिवार के प्रधान से सीधे संवाद किया तथा एसआईआर के तहत मतदाता सूची में उनके नाम शामिल होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से पूछा कि क्या सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा यदि किसी सदस्य का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, तो इसकी जानकारी संबंधित बीएलओ को दी गई है या नहीं। उपायुक्त ने विशेष रूप से परिवार के ऐसे सदस्यों के संबंध में जानकारी ली, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी प्राप्त की कि ऐसे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है अथवा नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गोड्डा अंश के बूथ संख्या- 193 में ASDD सूची में 155 लोगों की संख्या एवं गोड्डा विधानसभा बूथ संख्या- 274 में ASDD सूची में 107 लोगों के नाम होने पर बीएलओ सुपरवाइजर को सूची में सम्मिलित सभी लोगों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता सूची में अपने एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम की जांच करने की अपील की। साथ ही, नाम में किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूटने अथवा अन्य आवश्यक सुधार की स्थिति में संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित होना निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button