मथुरा

मथुरा नगर निगम में महापौर के बिना हुई बैठक

भड़के पार्षद बोले- विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल के शामिल नहीं होने पर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। पार्षदों ने बैठक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बोर्ड बैठक है या फिर महज औपचारिकता निभाने के लिए सामान्य बैठक आयोजित की गई है। उनका कहना था कि जब शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, तब महापौर की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े करती है। बैठक में पार्षदों ने वार्डों में विकास कार्य न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के विकास कार्य अब तक अटके पड़े हैं। स्थिति यह है कि किसी भी वार्ड में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते क्षेत्रीय जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पार्षदों को भी जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। पार्षदों ने सदन में मांग रखी कि सभी वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव पारित किए जाएं, ताकि हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य हो सकें। उनका कहना था कि केवल एक-दो वार्डों के प्रस्ताव पास कराकर विकास कार्य कराना उचित नहीं है। नगर निगम को सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराना चाहिए। महापौर की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता उपसभापति मुकेश सारस्वत ने की। इस दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button