बरेली

एसपी सिटी ने चौबारी मेले का किया भ्रमण, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसपी सिटी चिराग जैन ने जनपद बरेली में आयोजित होने वाले चौबारी मेले का भ्रमण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसपी सिटी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सुभाषनगर सतीश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button