बरेली

आलू निकासी की अंतिम तिथि 30 नवंबर, अनुदान के लिए भी उसी तिथि तक करें आवेदन – उद्यान विभाग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त आलू उत्पादक कृषक बंधुओं एवं समस्त निजी शीतगृह स्वामियों को सूचित किया जाता है कि आलू फसल की बुवाई का अंतिम समय चल रहा है। जिसके कारण शासन द्वारा समस्त निजी शीतगृहों में भंडारित आलू बीज / आलू की निकासी की अंतिम तिथि दिनांक 30.11.2026 निर्धारित की गई है।
अतः समस्त आलू उत्पादक कृषक बंधुओं एवं समस्त निजी शीतगृह स्वामियों से अपेक्षा है कि आलू निकासी की गति को बढ़ाते हुए शत-प्रतिशत निकासी उक्त निर्धारित तिथि तक कराना सुनिश्चित करें।
साथ ही यह भी अवगत कराना है कि उद्यान विभाग में संचालित “निजी शीतगृहों में भंडारित आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान योजना” का लाभ प्राप्त किए जाने हेतु उक्त निर्धारित तिथि दिनांक 30.11.2026 तक ही आवेदन कर अनुमन्य अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 30.11.2026 के बाद पोर्टल पर किए गए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अतः जनपद के इच्छुक किसान भाइयों से अनुरोध है कि उक्त योजना का लाभ प्राप्त किए जाने हेतु विभागीय पोर्टल https://potato.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक अभिलेख –
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भू-अभिलेख (खतौनी) की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटोग्राफ, आमद रसीद, निकासी रसीद, गेट पास एवं शपथ-पत्र एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button