गोरखपुर
गोला में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित,घाटों पर रही छठ पर्व की धूम
नगर पंचायत,तहसील प्रशासन व कोतवाल अपने मातहतों के साथ भीड़ भाड़ वाले जगहो पर लगातार कर रहे थे निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : गोला में रविवार सांयकाल नदी, घाटों और तालाबों पर छठ पर्व की श्रद्वा उमड़ पड़ी।जहां व्रती महिलाएं पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य की अंतिम झलक पाने को बेताब थी।भोजपुरी में मधुर गीत “केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके,
ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके, “सुना छठी माई मोर विनितिया हो,असिया पूरन होय,”कबहुं ना छूटी छठि मइया,हमनी से बरत तोहार” व “कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय” आदि फूट रही थी। सभी ने आस्था व श्रद्वा के साथ अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर मंगलकामना की। दीप से आरती उतारी और नैवेघ अर्पित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद थी।
रविवार को तीन बजे के बाद महिलाओं का नदी घाटों की ओर निकलना शुरू हो गया। वे समूह में मंगल गीत गाते हुए नंगे पांव भगवान सूर्य की पूजा के लिए चली और साथ- साथ परिजन अपने सिर पर दऊरा में पूजा सामाग्री लेकर घाटों पर पहुंचे । कई महिलाएं डीजे व बैंडबाजा के साथ हाथों में कलश व दीप लेकर चल रही थीं।देखते ही देखते नदी, पोखरों और तालाबों के घाटों पर हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई और जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। भीड़ के साथ माहौल में आस्था ,श्रद्धा व उत्साह बढता गया। महिलाएं पहले वेदी के पास बैठी । पूजन सामग्री सूप में रखकर पानी में खड़े होकर परिक्रमा की। गन्ने की छतरी लगाई और भगवान सूर्य को अगरबत्ती दिखाई। इसके बाद दीप व हाथ में पूजन सामग्री से भरा सूप लेकर काफी देर तक पानी मे खड़ी रहीं । फिर उस भगवान सूर्य को अर्पित कर मंगल कामना की। क्षेत्र के उपनगर स्थित पक्का घाट,शीतला घाट,बरदेसिया घाट,बेवरी श्याम घाट,रामामऊ, विसरा ,भर्रोह, ककरही,पडौली, पटौहा,नरहन, मदरहा,समथान पडौली सहित अन्य गांवों में व्रति महिलाओं ने विधि विधान से भगवान सूर्य की आराधना की। इस महापर्व के दौरान नाव पर सवार होकर नगर पंचायत व तहसील प्रशासन,क्षेत्राधिकारी व कोतवाल, जहां अपने हमराहियों के साथ मुश्तैद होकर ड्रोन कैमरे से घाटों का निरीक्षण करते रहे।उनके साथ पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार,वरिष्ट भाजपा नेता शत्रुघ्न कसौधन व उमेश कुमार यादव,जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल बांसगांव सर्किल भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,सभासद श्रवण वर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी व बेवरी ठाकुर मुनील सिंह,मनोज कुमार उमर वैश्य,पूर्व सभासद अशोक वर्मा,दिलीप उमर, शशिभूषण राय,राकेश कुमार यादव,दीपक जायसवाल, वंश भट्ट, राकेश वर्मा,युवा नेता गौतम वर्मा,भाजपा नेता पंकज सोनकर,सूरज पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,भीम यादव आदि लोग ब्रतियों की सेवा में लगे रहे।



