बरेली
अभयपुर स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के श्रीराधा मोहन मंदिर में हुआ दीपदान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अभयपुर स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के श्रीराधा मोहन मंदिर में देवोत्थानी एकादशी पर शुक्रवार को दीपदान हुआ।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति, आशा मूर्ति, आदित्य मूर्ति, ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, सुभाष मेहरा, डॉ. एमएस बुटोला, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. शैलेश सक्सेना, सभी संस्थाओं के डीन, डीएसडब्ल्यू, फैकेल्टी मेंबर के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, पैरामेडिकल के विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया।
इस मौके पर मंदिर के पुजारी विपिन और दीपक ने पूजा अर्चना की और स्वास्तिक वाचन के साथ शांति पाठ किया।




