बरेली

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर के साथ आरटीओ भवन का किया लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के नवनिर्मित भवन लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बरेली पहुंचे। बरेली आगमन पर कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर परसाखेड़ा स्थित नवनिर्मित संभागीय परिवहन कार्यालय का लोकार्पण किया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, एससी एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडे, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, यतिन भाटिया, प्रशांत पटेल सहित आरटीओ विभाग के अधिकारी, पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button