बरेली

बहुजन स्वराज संकल्प महारैली के समर्थन में बरेली में भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली के लिए भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दीं। रविवार को बरेली में प्रेस वार्ता बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। प्रदेश महासचिव विकास बाबू एडवोकेट ने कहा कि मोर्चा बहुजन सहित वंचितों को सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए बना है। यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर, फुले, शाहूजी महाराज और पेरियार से प्रेरित मोर्चा संविधान की रक्षा, भेदभाव का अंत, आरक्षण, जाति जनगणना, रोजगार, किसानों-मजदूरों के अधिकार, महिला सुरक्षा के मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है। बहुजन समाज को वोट बैंक नहीं, नीति निर्माण में निर्णायक भूमिका निभानी है।
मार्च दामोदर पार्क से चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, नगर निगम, बरेली कॉलेज, श्यामगंज होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचा। फिर काफिला लखनऊ रवाना हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष दुर्वेश अली अंसारी, मंडल महासचिव आकाश सागर, महानगर अध्यक्ष शिवम भारती, मीडिया प्रभारी सुरजीत गौतम, मंडल उपाध्यक्ष शंकर वाल्मीकि, मीरगंज प्रत्याशी जावेद अख्तर मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button