
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
फरीदपुर (बरेली)। सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर फरीदपुर में युवाओं के नेतृत्व में भंडारा, श्रद्धांजलि सभा एवं PDA जन चेतना पदयात्रा का स्वागत कार्यक्रम हुआ। नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव प्रधान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद एवं छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने किया। युवाओं ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और पदयात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद नीरज मौर्य, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, जिला महासचिव राजकुमार पाल, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, डॉ. जीराज यादव, कल्पना सागर, इन्द्रपाल सागर, विजेंद्र माथुर, पीयूष वर्मा, प्रमोद यादव, तनवीर इस्लाम ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
युवा नेताओं ने कहा कि नेताजी ने नौजवानों, किसानों, छात्रों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। आज की पीढ़ी को सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा और सम्मान की लड़ाई आगे बढ़ानी है। आयोजकों ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA समाज की भागीदारी के साथ यह प्रयास जारी रहेगा।



