खैरथल
भाजपा सरकार की कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस आज सौंपेगी ज्ञापन
जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में भिवाड़ी एसपी कार्यालय पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। कांग्रेस विधायक ललित यादव एवं पूर्व प्रधान विनोद कुमारी सांगवान के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भिवाड़ी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेंगे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है तथा उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग करेगी। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय और राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी।

