गोगी गैंग से जुड़े शूटर योगेश टुंडा व दीपक डबास की पुलिस कस्टडी रिमांड के मामले में एक बार फिर कोर्ट में सुनवाई टल गई।
शुक्रवार की तिथि निर्धारित की गई है।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना : तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा और दीपक डबास को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने का शामली पुलिस ने अदालत में आवेदन किया हुआ है। दोनों पर शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस इस मामले में दोनों से पूछताछ करना चाहती है। गुरुवार को अदालत में पीसीआर अर्जी पर सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अब शुक्रवार की तारीख तय की है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को मार गिराया था। मामले में सत्यम कादियान, आर्यन संधू और भोलू शाहपुरिया को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा तिहाड़ जेल में गोगी गैंग के शूटर योगेश टुंडा, दीपक डबास व दिनेश करालिया तथा करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश पंपू को भी हत्या की साजिश के मामले में आरोपी हैं।

