पाकुड़
पियादापुर-मौलाना चौक बाइपास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पियादापुर-मौलाना चौक बाइपास सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग पर अड़े थे। मृतक पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत शहबाजपुर गांव निवासी अकील शेख ( पिता राजीबूल शेख) बताये जा रहे हैं।



