बरेली

संगीत प्रतियोगिता में यथार्थ और योगित मौर्य का शानदार प्रदर्शन

राणा म्यूजिक अकादमी का बढ़ाया गौरव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में राणा म्यूजिक अकादमी, बरेली के बाल कलाकारों यथार्थ मौर्य और योगित मौर्य ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अकादमी और शहर का नाम रोशन किया।
26 नवंबर 2026 को आयोजित शास्त्रीय संगीत की राग गायन प्रतियोगिता में यथार्थ मौर्य ने प्रथम और योगित मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 27 नवंबर 2026 को आयोजित सुगम संगीत की भजन प्रतियोगिता में योगित मौर्य ने प्रथम और यथार्थ मौर्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय भगवत् कृपा, गुरु दीपक राणा के आशीर्वाद, माता-पिता के सहयोग और निरंतर रियाज़ को दिया।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के सुर, ताल, लय और प्रस्तुति का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। आयोजन में अकादमी की सुव्यवस्थित व्यवस्था की भी सराहना की गई। दोनों कलाकारों की इस उपलब्धि पर गुरुजनों, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button