हजारीबाग

हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक ने चौपरण थाना का किया निरीक्षण। 

अफीम और अवैध गतिविधियों पर कसेंगे शिकंजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक ने चौपारण थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही पुलिस निरीक्षक अंचल, थाना प्रभारी चौपारण एवं कांड के अनुसंधानकर्ताओं के साथ नए पुराने सभी कांडों का समीक्षा किया गया जिसमें एसपी ने थाना प्रभारी को आदेश दिया कि जितने भी पेंडिंग केस है सभी को 30 दिनों के भीतर अनुसंधान करे। (1) वर्ष 2026 के पूर्व एवं वर्तमान में जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया। (2) चौपारण थाना में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। (3) चौपारण थाना क्षेत्र में जिन स्थानों पर अफीम की खेती पिछले वर्ष हुई थी उनलोगों के चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी परिस्थिति में इस वर्ष अफीम की खेती ना हो। (4) अफीम की खेती से संबंधित जितने भी कांड दर्ज किया है उन कांडों में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी  लंबित है उन्हें गिरफ्तार कर कांड का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। (5) संगठित अपराध से संबंधित जितने भी कांड लंबित है। उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
(6) थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। (7) जमीन विवाद से संबंधित जितने भी मामले लंबित है, उन सभी मामलों को थाना दिवस में समीक्षा कर अपने संबंधित अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के पास पत्राचार करने हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button