ललितपुर

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश को भेंट की संविधान की प्रस्तावना

न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों के प्रति जताई प्रतिबद्धता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। संविधान दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार तृतीय को भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट कर संविधान के प्रति सम्मान एवं अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने संविधान में निहित मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और विधि के शासन के महत्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान की प्रस्तावना प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का संदेश देती है। इन मूल्यों के संरक्षण और उनके अनुपालन की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। विशेष रूप से विधिक समुदाय का दायित्व है कि वह संवैधानिक आदर्शों की रक्षा करते हुए समाज में न्याय और समानता की भावना को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है। संविधान की मूल भावना को आत्मसात कर उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इस दौरान अधिवक्ता अंकित जैन बंटी, शेरसिंह यादव, निधि सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, रविन्द्र प्रताप सिंह एवं शशिकांत राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उसके मूल सिद्धांतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button