ललितपुर

खेत पर चाचा के साथ गाली-गलौज और मारपीट

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम चक्क लालौन में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल के भतीजे की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम चक्क लालौन निवासी सेबेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2026 की शाम करीब 4.30 बजे उनके चाचा महेन्द्र सिंह अपने खेत पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी गांव का ही सुखसाब राजा पुत्र लक्ष्मन सिंह वहां आया और बिना किसी कारण के महेन्द्र सिंह को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। जब महेन्द्र सिंह ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। पीडि़त पक्ष के अनुसार, मारपीट के दौरान महेन्द्र सिंह को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल का इलाज वर्तमान में ललितपुर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी सुखसाब राजा के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button