रामपुर शाहबाद
मेला स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखेगी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। आगामी त्योहार होली को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है, होली पर लगने वाले मेला स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है। गांवों में भ्रमण कर लोगों से समस्याओं को जाना जा रहा है।शनिवार को सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार ने शाहबाद थाना क्षेत्र के खंदेली गांव में लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण किया। सीओ देवकीनंदन ने खंदेली मेला कमेटी से कहा कि मेले के दौरान होने वाली घोड़ों की दौड़ मार्ग के आवागमन को पूरी तरह बन्द कराकर ही कराएं। वहीं शहर के शिव मंदिर पर लगने वाले चौपाई के मेला स्थल का भी निरीक्षण किया। सीओ देवकीनंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी, खंदेली गांव में होने वाली घोड़ों की दौड़ को सुरक्षित रखने के लिए कमेटी को निर्देशित किया गया है।



