पाकुड़

बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जाहेर थान में की पूजा-अर्चना

Chief Minister Hemant Soren reached Nemra on the occasion of Baha festival and offered prayers at Jaher Than.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/नेमरा। हेमन्त सोरेन बाहा पर्व के पावन अवसर पर अपने छोटे भाई बसंत सोरेन तथा पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक सरना रीति-रिवाज के अनुसार गांव के पवित्र जाहेर थान में माथा टेककर पूजा-अर्चना की।  मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के दौरान प्रकृति से राज्य के सभी लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ उमड़ी और सभी ने पारंपरिक तरीके से बाहा पूजा में भाग लिया। बाहा पर्व आदिवासी समाज के लिए प्रकृति, संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व प्रकृति के साथ सामंजस्य, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बाहा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद जीवन की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button