बरेली

अतिक्रमण हटाने को चला नगर निगम का बुलडोजर

व्यापारियों ने किया विरोध, पूर्व सूचना न देने को लेकर हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कोहड़ापीर से धर्मकांटा चौराहे तक सीएम ग्रिड कार्य के दौरान अतिक्रमण हटाने पर शनिवार को विवाद हो गया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर के साथ भारत सेवा ट्रस्ट के आगे अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। निगम का बुलडोजर चलते ही व्यापारियों का विरोध करना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का घेराव किया।
व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटा रहा है। व्यापारियों को पूर्व में इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। व्यापारियों ने कहा कि उनकी दुकान वर्षों से यहां पर बनी हुई है। उनके पास दुकानों के कागजात मौजूद हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है, जिससे निर्माण कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न हो रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button