बोकारो

महिला समुह में जुड़ने से महिला हो रही है आत्मनिर्भर ।

सुनीता देवी बनी महिलाओं का प्रेरणास्रोत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट पेंक क्लस्टर की राधा आजीविका सखी मंडल की जेंडर सीआरपी सुनीता देवी के द्वारा खेत बारी में हल जोतने का काम में जुट गयी है।
जेएसलपीएस में जुड़ने से महिला हर वर्ग में अपनी क्षमता को दिखा रही है एक समय ऐसा था कि महिला घर से नहीं निकलती थी लेकिन वर्तमान समय को देख के लग रहा है कि महिला किसी से कम नहीं है । घर की चौखट से निकल कर कोई भी योजना हो आ किसी भी विषय के बारे लोगों को जागरूक भी करने का प्रयास कर रही है । खुद से अपनी आमदनी कर आजिविका बढ़ा रही है ओर आत्मनिर्भर बन रही है । सुनीता देवी ने बतायी कि 2017 से महिला समुह में जुटी । इसके पहले गृहणी थी। दुनिया से कोई मतलब नहीं था घर में रहकर घर का काम बाल बच्चे का भरण पोषण करना मेरा काम था। महिला समुह में जुटने के बाद अपने पैर में खड़ा होने की सोच मेरे अंदर आया।उसी समय समूह की ओर भुमि संरक्षण विभाग से ट्रैक्टर देने का ओफर आया। अपने समुह के महिलाओं के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि समूह की ओर ट्रैक्टर खरीददारी किया जाएगा। जिसमें समूह को मात्र 20 फीसदी ही रुपए देना था जबकि 80 फीसदी अनुदान में है। लगभग 1 लाख 37 हजार लागत से ट्रैक्टर खरीददारी की।उसी समय भुमि संरक्षण विभाग से ट्रैक्टर चलाने का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर ट्रैक्टर से अपना बारी खेत की जुताई कर रही हूं।समय बचने पर दुसरे का भी भाड़े से जुताई करती हूं। जिससे अच्छी आय आ रहा है। जिससे मैं खूशहाल हु । पहले पैसा के लिए पति के भरोसे रहती थी। लेकिन अब खुद क्या लेती हुं। सुनीता देवी इंटर तक पढ़ाई की है। सुनीता आज महिलाओ के प्रेरणास्रोत बन चुकी है। सुनीता समूह में जुटने के बाद सब्जी के खेती आधुनिक तरीके से करती है । महिला समुह के द्वारा नारायणपुर में मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भर हो रही है। जहां प्रतिदिन अंडा देने वाली मुर्गी रखा गया और अंडे को अंगानबाडी केंद्र में बेचा जा रहा है।वहीं नारायणपुर में ही समूह की ओर से मुढी केंद्र खोला गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button