हापुड़

घरेलू  गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन…

घरेलू गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ तहसील क्षेत्र के दस्तोई रोड पर HP गैस एजेंसी पर घरेलू सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनलग रही है । गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लम्बी लाईन लगी । दो से तीन घंटे से लगे लाईन में उपभोक्ता । गैस ना मिलने से पब्लिक परेशान हो रही है लेकिन इस गंभीर मामले के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं ।

हापुड़ से बड़ी खबर है जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हापुड़ तहसील क्षेत्र के दस्तोई रोड पर स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग दो-तीन घंटे से ज्यादा समय से लाइन में खड़े हैं, लेकिन कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।यहां मौजूद उपभोक्ताओं का कहना है कि सुबह से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन स्टॉक सीमित होने या सप्लाई में देरी के कारण परेशानी हो रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी सिलेंडर लेकर इंतजार कर रहे हैं।

उपभोक्ता संजय ने बताया कि घर में गैस खत्म हो गई है और चूल्हा जलाना मुश्किल हो रहा है। इस लंबी लाइन के कारण सड़क पर भी जाम की स्थिति बन रही है । स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे आम आदमी परेशान है।

घरेलू गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि डिमांड अचानक बढ़ गई है और सप्लाई आने में समय लग रहा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। ऐसी स्थिति न सिर्फ हापुड़ बल्कि आसपास के इलाकों में भी देखी जा रही है। प्रशासन और गैस कंपनियों को चाहिए कि इस समस्या का तुरंत समाधान निकालें, ताकि आम जनता को परेशानी न झेलनी पड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button