बरेली

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन                              

शुक्रवार को हवन एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली फरीदपुर तहसील नगर के मोहल्ला परा सांई बाबा मंदिर पर सात दिवसीय चल रही श्रीमद्भागवत कथा । सातवें दिन व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास दीपक शंखधार जी महाराज ने सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का ‌ बृहस्पतिवार को समापन किया । भागवत कथा में चार वेद,पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या,प्रभुपाद, पंडित हरिश्चंद्र महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,  और उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता,व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कथा आयोजक सिपट्टर लाल पाण्डेय ने कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान  ने अपनी पत्नी चमेली देवी के साथ व्यासपीठ की आरती उतारी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button